फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राहुल गांधी ने नहीं किया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, रालोद कार्यकर्ताओं में रोष

विज्ञापन
कांधला में भारत जोड़ो यात्रा दोरान चौधरी चरण सिंह मूर्ति के पास रखी माला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कांधला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कस्बे में पहुंचने के बाद उनकी प्रतीक्षा कर रहे रालोद विधायकों व कार्यकर्ताओं को उस समय मायूसी का सामना करना पड़ा, जब राहुल गांधी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बिना रुके ही आगे बढ़ गए। इससे रालोद विधायकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। बाद में कांग्रेंस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व रालोद विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोनल प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी रालोद के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार के दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे और यात्रा के लिए समर्थन मांगा था। बृहस्पतिवार की सुबह भारत जोड़ों यात्रा के कांधला पहुंचने पर रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरशपाल मलिक, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर पंवार के नेतृत्व में गांव भारसी, भभीसा, भनेड़ा, कनियान आदि से ट्रैक्टर ट्राली में आए सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर राहुल गांधी का इंतजार करते रहे। राहुल गांधी का काफिला बिना चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए ही आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें