फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झगड़ा पति से, गुस्से में दबा दिया एक साल के मासूम का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन(शामली)। गागौर गांव में शुक्रवार रात एक महिला ने खाना बनाने को लेकर हुए पति से झगड़े के बाद अपने एक वर्षीय पुत्र अर्श की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला गायत्री को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दो साल पहले गांव गागौर निवासी पंकज की शादी गायत्री पुत्री रामकिशन निवासी मीननगर बघरा, मुजफ्फरनगर से हुई थी। पंकज की यह तीसरी और गायत्री की दूसरी शादी थी। इनके पुत्र अर्श था। शुक्रवार शाम को पंकज बाजार से घर आया था और उसने पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। इसी पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गायत्री ने अपने अर्श की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में पंकज और उसकी मां मुन्नी देवी को घटना का पता चला तो चींख-पुकार मच गई। सूचना एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंच गए। पंकज ने पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खेत में मिला बच्ची का शव, हत्या की आशंका

जानीखुर्द/मेरठ। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के बहरामपुर में शुक्रवार दोपहर से लापता दो साल की बच्ची अयात का शव शनिवार सुबह घर के पीछे करीब 700 मीटर दूर पड़ा मिला। बच्ची का पिता मोहसिन साइकिल से फेरी लगाकर चूरण बेचता है। घर के बाहर खेलते समय बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है, पुलिस विसरा परीक्षण के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें