कांधला मंडी मोहल्ले में घायल गाय का उपचार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला की रेलवे मंडी निवासी विनोद के अनुसार उसके घर के सामने एक व्यक्ति ने अपने खेेत के चारों ओर कटीले तार लगा रखे हैं। बृहस्पतिवार को विनोद अपनी गाय को चारा खिलाने के लिए घेर में लेकर जा रहा था। उसके हाथ से छूटकर गाय खेत में जा घुसी और कटीले तारों की चपेट में आकर घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी और खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।