कांधला(शामली)। क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली हिंदू संप्रदाय की किशोरी को दिल्ली के खजूरी खास के रहने वाले मुस्लिम युवक कासिम ने खुद को कर्ण बताकर इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे दिल्ली ले गया। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को खजूरी खास से तलाश कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के मौहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर तीन दिन पूर्व 14 वर्षीय बेटी के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने टीम ने किशोरी को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। साथ में किशोरी को अगवा करने के मामले में दिल्ली निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम कासिम पुत्र आतिर निवासी गली नंबर मुस्तफाबाद थाना खजूरी खास दिल्ली बताया । आरोपी के मुताबिक किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। उसने अपना नाम कर्ण बताते हुए प्रेम प्रंसग में युवती को फंसाया। इसके चलते किशोरी युवक के प्रेम जाल में फंस गई थी और उसे कांधला से लेकर दिल्ली चला गया था। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।