फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 25 हजार महिलाओं की आजीविका मिशन में 115 करोड़ की खरीद बिक्री

विज्ञापन
कांधला के गांव आल्दी में अचार व मुरब्बा बनाने का काम करती स्वयं सहायता समूह की महिला इमराना।
विज्ञापन
- 2.68 करोड़ की बचत की, मिशन ने 58 करोड़ दिए, बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से 53 करोड़ उपलब्ध कराए
विज्ञापन

- डेयरी, सिलाई, किराना स्टोर, फल सब्जी, कास्मेटिक, ज्वैलरी शॉप सहित 48 तरह का कर रही काम
दीपक गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वर्तमान में महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। जिले में आजीविका मिशन के तहत 25 हजार महिलाओं ने टर्नओवर 115 करोड़ तक पहुंचा दिया है। 2.68 करोड़ की बचत की है। मिशन की ओर से स्वयं सहायता समूह को 58 करोड़ उपलब्ध कराए गए। जिसके बाद समूह ने 53 करोड़ की धनराशि बैंक क्रेडिट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
एनआरएलएम विभाग ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई थी। जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकें। समूह से जनपद में अभी तक 25,769 महिलाओं ने जुड़कर कार्य शुरू किया और वह 48 तरह का कार्य कर रही हैं। जिसमें सब्जी उत्पादन, डेयरी एवं पशु पालन, जनरल स्टोर, कॉस्मेटिक, ज्वैलरी शॉप, ब्यूटी पार्लर, फूलों की खेती, हैंडलूम, शूकर पालन, बकरी व मुर्गी पालन, आचार, पापड, मुरब्बे, रेडीमेड गारमेंटस, बैग, कपड़ों के थैले, बेकरी, ढाबा, जूस सेंटर, पॉपकार्न, फास्ट फूड, मिठाई की दुकान, ठेके पर भूमि लेकर कृषि कार्य आदि कर रही हैं। जिससे वह लगातार मुनाफा कमा रही हैं। महिलाओं के समूह ने 2.62 करोड़ की बचत कर अपने परिवार को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। विभाग ने भी उनको रोजगार करने के लिए 58 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें और अपना रोजगार आगे बढ़ा सकें। महिलाओं ने 58 करोड़ मिलने के बाद 53 करोड़ रुपये का बैंक क्रेडिट लिया। जिसके बाद टर्नओवर 115.79 करोड़ तक पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन


139 गांव में समूह सखी करती है ऑनलाइन लेनदेन
जनपद के 139 ग्राम पंचायतों में समूह सखी ऑनलाइन लेनदेन करती है और यदि किसी भी व्यक्ति को मोबाइल रिचार्ज, डिश रिचार्ज, ऑनलाइन लेनदेन, बिजली बिल, स्कूल फीस आदि कार्य समूह सखी के माध्यम से किया जाता है। ऑनलाइन कार्य करने से उनको काफी लाभ मिलता है।

डेयरी, सिंलाई, किराना स्टोर व फल सब्जी पर अधिक ध्यान
महिलाओं का ध्यान सबसे अधिक डेयरी, सिलाई, किराना स्टोर व फल सब्जी का कार्य करने पर अधिक ध्यान दे रही है। डेयरी 8255, सिलाई 2900, किराना स्टोर 1769, मुर्गी, बकरी शूकर पालन 1393 व फल सब्जी के लिए 1626 महिलाएं कार्य करती है। क्योंकि यह कार्य करके उनको अधिक मुनाफा मिल रहा है।
विज्ञापन


समूह की बचत व मिशन ने उपलब्ध कराई धनराशि (करोड़ में)
बचत मिशन ने उपलब्ध कराई राशि बैंक क्रेडिट संघ के पास उपलब्ध कुल
02.62 58.00 53.00 02.17 115.79

वर्जन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया था। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उनको मिशन के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। यहां की महिलाएं कई राज्यों में अपना सामान भी बेचती है। - शैलेन व्यास, उपायुक्त एनआरएलएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें