फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पंजाबी समाज ने चस्पा किए निकाय चुनाव के बहिष्कार के पोस्टर बैनर

विज्ञापन
शामली पंजाबी कॉलोनी में लगे चुनाव बहिष्कार के बैनर
विज्ञापन
- कॉलोनी को गलत तरीके से परिसीमन कर कई हिस्सों में विभाजित करने का आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



शामली। गलत तरीके से परिसीमन कर कॉलोनी को कई हिस्सों में विभाजित करने से आक्रोशित पंजाबी समाज के लोगों ने चुनाव बहिष्कार के कई जगह पोस्टर बैनर लगा दिए हैं। उन्होंने प्रत्याशियों से वोट मांगने न आने की अपील की है।
पंजाबी समाज के लोगोें का आरोप है कि परिसीमन में गलत तरीके से कई हिस्सों में बाट दी गई। पंजाबी समाज के नए वोट जो बनने के लिए दिए गए थे, उनमें से नाम मात्र के वोट ही बनाए गए। साथ ही अन्य वर्ग समाज के वोट जो दूसरे वार्ड या गांव में रहते हैं, उन्हें वार्ड-24 में जोड़ दिया। जिससे पंजाबी समाज का व्यक्ति न वार्ड 9 से और न वार्ड 24 से जीत सकेगा। मंगलवार को श्री रघुनाथ मंदिर में हुई बैठक में निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बैठक में इन सब मुद्दों को नजर में रखते हुए राजन बत्रा की अध्यक्षता में 11 लोगों की समिति बनाकर इस विषय को प्रदेश स्तर तक ले जाने का फैसला लिया था। साथ ही निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अब कॉलोनी में कई जगह चुनाव बहिष्कार के पोस्टर बैनर लगा दिए हैं। इस संबंध में एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि परिसीमन सही हुआ है। कॉलोनी के लोगों की समस्या सुनकर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम को उनसे वार्ता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें