शामली। मुजफ्फरनगर में एक जून को होने जा रहे त्रिशूल मार्च की तैयारियों को लेकर क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कई गांवों में जनसंपर्क किया।
गांव महावतपुर में बैठक कर युवाओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने रवि कुमार पुंडीर को ग्राम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। भगवा पटका पहनाकर क्रांति सेना का हिस्सा बनने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला महासचिव राजेश कश्यप, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, प्रद्युमन भगतजी, रवि कुमार, मुकेश कुमार, गौरव, कुलदीप शर्मा, शुभम पुंडीर, विवेक पुंडीर मौजूद रहे।