फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही शामली जनपद की पीआरवी, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली जिले की पीआरवी ने आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसपी ने बताया कि अगस्त में प्राप्त कुल 3066 शिकायतों पर त्वरित मौके पर पहुंचने में शामली जिले की डायल-112 ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में यूपी 112 परियोजना के तहत शामली जिले की पीआरवी ने आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए जल्द से जल्द पुलिस को मौके पर पहुंचने के उद्देश्य से 2016 में यूपी-112 की शुरूआत की गई थी।

इस योजना के तहत शामली जिले में भी यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इस सेवा के तहत पीआरवी वाहनों को शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए समय अवधि के महत्व को ध्यान में रखकर मौके पर पहुंचना होता है।एक अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित की शिकायत पर जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने एवं रिस्पांस टाइम दस मिनट से कम करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते प्रदेश में पुलिस की सेवा के तहत चलने वाले पीआरवी वाहनों के रिस्पांस टाइम के आधार पर उनकी रैंकिंग निर्धारित की गई थी। इसके चलते सभी पीआरवी वाहनों के रिस्पांस टाइम की निगरानी की गई। एसपी ने बताया कि अगस्त में प्राप्त कुल 3066 शिकायतों पर त्वरित मौके पर पहुंचने में शामली जिले की डायल-112 ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें