शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को पीआरवी संख्या 3015 शामली कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी कि काबड़ौत पुल के निकट दोपहर पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायलावस्था में पड़ा हुआ देखा। उसके निकट ही बाइक पड़ी थी। पीआरवी ने तत्काल उस व्यक्ति को देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। पुलिसकर्मी तत्काल उसे अस्पताल ले गए और उसका उपचार कराया। डाक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति को लाने में अगर थोड़ी देर हो जाती तो जान को खतरा हो सकता था। घायल व्यक्ति ने होश में आने पर अपना नाम अनिल निवासी करौदा थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अपने साथ ले गए।