फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई

विज्ञापन
शामली में जन सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद महिला को राशन सामग्री देती डीएम जसजीत कौर व पूर्व विधायक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नाला पटरी के निकट कनिका कांपलेक्स पर 80 जरूरतमंद गरीब परिवारों का राशन किट उपलब्ध कराई गई। शामली जन सेवा समिति द्वारा प्रत्येक माह जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया जाता है। मंगलवार को राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने 80 जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई। समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने डीएम को अवगत कराया कि शामली जन सेवा समिति करीब चार साल से चल रही है। समिति द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को एक माह की राशन किट जरूरतमंदों को वितरित की जाती है। समिति की तरफ से महिलाओं और लड़कियों को कंप्यूटर कोर्स, अंग्रेजी, ब्यूटी पार्लर समेत कई प्रशिक्षण दिए जाते हैं। डीएम ने प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली में जन सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद वृद्व को राशन सामग्री देती डीएम जसजीत कौर व पूर्व विधायक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें