ऑक्सीफ्लो मीटर और ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध कराए
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जनपद के कोविड एल-2 अस्पताल के लिए सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को 20 ऑक्सीफ्लो मीटर और ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध कराए।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयोग होने वाले उपकरणों के अभाव में कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जनपद में शासन, जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं के सहयोग से ऑक्सीजन की आपूर्ति में निरंतर वृद्धि हो रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन उपचार में प्रयोग होने वाले उपकरणों की उपलब्धता बढ़ रही है। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी भी मौजूद रहे। उधर, सीडीओ ने कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर डॉ. रीतिनाथ शुक्ला व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।