कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को 50 स्टीमर उपलब्ध कराएं
शामली। सोमवार को लक्ष्य जनसेवा उत्थान फाउंडेशन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से पुलिस विभाग में कोरोना वारियर्स की सुरक्षा हेतु एसपी सुकीर्ति माधव को उनके कैंप कार्यालय पर 50 भाप मशीन (स्टीमर) उपलब्ध कराई गई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि आगे भी फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स की सुरक्षा हेेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाना प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, प्रमोद नामदेव, खुशीराम, संजय त्यागी,डॉ. रवि बंसल व राजेश मित्तल आदि मौजूद रहे।