फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान कुर्बानी देने से नहीं हटेंगे पीछे, गन्ना भुगतान तक जारी रहेगा धरना

Fri, 03 Nov 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना समिति कार्यालय में सर्व खाप समन्वय किसान मंच के नेतृत्व में 25वें दिन भी गन्ना भुगतान के लिए धरना जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका धरना जारी रहेगा और वह किसी भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को गन्ना भुगतान व 14 दिन में भुगतान करने की मांग को लेकर पंचायत की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार होगी। किसान अब पीछे नहीं हटने वाला है।
विज्ञापन

गन्ना समिति शामली में बृहस्पतिवार को 25वें दिन गन्ना भुगतान के लिए धरना जारी है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता और नये सत्र में 14वें दिन भुगतान की बात तय नहीं हो जाती तब तक कोई भी किसान शामली शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे। बाबा संजय कालखंडे ने प्रशासन को चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में शामली शुगर मिल का इंडेंट जारी न किया जाए। ऐसा हुआ तो कोई भी किसान मिल को गन्ना नहीं देगा। उन्होंने नौ नवंबर को बड़ी पंचायत का एलान किया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे।
संचालक बहादुर सिंह ने कहा कि कोई भी कुर्बानी देनी पड़े तो सबसे आगे वह खड़े रहेंगे। अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि किसानों की ढाई महीने की तपस्या व्यर्थ नहीं जाएगी। चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि समाज में ये संदेश जा रहा है कि इतना शालीनता पूर्वक धरना आज तक नहीं हुआ। शमशाद ने कहा कि गांव से पूर्ण भुगतान से पहले एक भी गन्ना नहीं आएगा। महक सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसान को अपने स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। अध्यक्षता अबिद हसन ने की। धरने में विनोद, अजित, नेपाल सिंह, कंवरपाल, देवा प्रधान, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें