फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली चीनी मिल में श्रमिकों का धरना- प्रदर्शन

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में मिल चलवाने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन करते  मजदूर
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल के श्रमिकों ने शामली मिल के टाइम गेट पर धरना- प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उन्हें मिल में कार्य करने से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर डीएम से से समय लेकर मिलेंगे और समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में गन्ना यार्ड में किसानों का बेमियादी धरना शुरू हो जाने के बाद मिल के यार्ड में कार्य कर रहे श्रमिकों को किसानों ने भगा दिया। शुक्रवार को शामली मिल के टाइम गेट पर सैकड़ों श्रमिकों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। तीन घंटे के धरना- प्रदर्शन के दौरान शामली मिल के श्रमिक नेता अशोक श्रीवास्तव, योगेश, पप्पन विनोद शर्मा, मिल के एचआर हैड सुनील शर्मा ने कहा कि वह चीनी मिल के स्थायी श्रमिक है। मिल के श्रमिकों व कर्मचारियों के पास मिल के अलावा और कोई कार्य नही है। मिल में धरनारत किसानों की तरफ से श्रमिकों को मरम्मत कार्य करने से रोका जा रहा है। यदि श्रमिकों को इसी प्रकार रोका गया तो उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों और कर्मचारियों को ड्यूटी करने से किसानों तरफ से न रोका जाए। यदि भविष्य में मिल में श्रमिकों व कर्मचारियों को काम करने से रोका गया तो वह डीएम रविद्र सिंह से समय लेकर उनसे मिलेंगे और अपनी समस्याओं से अवगत कराकर सुरक्षा की मांग करेंगे। श्रमिक संगठन की ओर से यह भी कहा कि मिल में किसान अपना धरना शांति पूर्वक करते रहे, श्रमिकों को कार्य करने से न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें