फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

Wed, 08 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट धरना-प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
शामली/ कैराना/ ऊन। विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर में तहसीलों पर जिले के अधिवक्ता धरने पर बैठे। शामली कलक्ट्रेट में धरना के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर विशुराजा को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के साथ जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने धरना दिया। धरने के बाद अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर विशुराजा को सौंपा। जिसमें उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से 16 अगस्त को दिए गए ज्ञापन की मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में अधिवक्ताओं के पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा बीमा कराए जाने, अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने, अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का भुगतान कराने, जिलों में अधिवक्ताओं के चैंबरों का निर्माण कराने, अधिवक्ता व पत्रकारों की मृत्यु के बाद एक समान धनराशि दिए जाने, 60 वर्ष से अधिक आयु के 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू किए जाने और एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माग की।
धरने में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, महासचिव सत्येंद्र शर्मा, मोहम्मद दिलशाद सैफी, राकेशशर्मा, महक सिंह देशवाल, चंद्रभान सिंह एडवोकेट,जगत प्रसाद कौशिक,श्रीपाल बालियान, राजपाल,विवेक कुमार,जगदेव सिह, अरविंद जाावला, पवन सैनी, रामकुमार वर्मा, रामफूल,रतन सिंह,प्रवीण कुमार,श्यामलाल, अमरदीप आर्य,सन्नी निर्वाल,योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस दौरान बार के कोषाध्यक्ष अनंत चौधरी, नीरज चौहान, वसीम अहमद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। ऊन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम निकिता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सरोहा, जोगिंद्र मुंडेट, तसव्वर अली, सतीश कुमार, सुरेंद्र, अनुज शर्मा, अमित कुमार, सोनू कल्याण, सत्यवीर सिंह यशवीर आदि शामिल रहे।

शामली कलक्ट्रेट धरना-प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें