फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की टक्कर से संरक्षित पशु की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे के निकट कार की टक्कर से संरक्षित पशु की मौत हो गई। वहीं कार में सवार सिपाही व उसका दोस्त गंभीर घायल हा गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला बागपत का गांव रमाला निवासी संजीव चौहान उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में वह आगरा में तैनात है। मंगलवार को संजीव अपने गांव निवासी दोस्त अर्जुन के साथ कार से शामली आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों कार से वापस घर जा रहे थे। बलवा चौराहे के निकट पहुंचे तो हाईवे के किनारे दो संरक्षित पशु लड़ रहे थे। इसी दौरान लड़ते हुए संरक्षित पशु अचानक कार के सामने आ गए। कार की टक्कर लगने से जहां संरक्षित पशु की मौत हो गई। वहीं कार सवार दोनों साथी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में संरक्षित पशु के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें