फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गर्मी से करें बचाव, हो सकते हैं हीट स्ट्रोक का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में बढ़ रहा तापमान, लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में कई दिन से चिलचिलाती धूप और गर्म हवा चल रही है। ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक होने का खतरा रहता है। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप से बचाव करना जरूरी है। अन्यथा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में पानी और तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए ताकि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के चलते तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तेज धूप व गर्मी में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। गर्म मौसम के चलते अस्पतालों में पहले से ही वायरल बुखार, नजला, जुकाम और डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। वहीं हीट स्ट्रोक होने का भी खतरा बन गया है, इसलिए धूप से बचाव करना जरूरी है। खासतौर से दोपहर के समय घर में रहे और ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले तो धूप से बचाव के इंतजार कर निकलें। सीएचसी के चिकित्सक अनुपम सक्सेना ने बताया तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने से बीमार होने की संभावना रहती है। इसलिए घर से बाहर जरूरी होने पर ही निकलें। चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने की वजह से हीट स्ट्रोक होने का खतरा रहता है, इसलिए गर्मी से बचाव करने के साथ ही तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। पानी खूब पीना चाहिए, अगर कोई समस्या आती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, क्योंकि लापरवाही स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन




हीट स्ट्रोक के लक्षण:
- तेज बुखार होना।
- शरीर से पसीना आना बंद होना।
- असंतुलन व दौरे की स्थिति बनना।
- दिल की धड़कन तेज होना।
- त्वचा पर चकत्ते होना।
- तेज सिरदर्द होना, कमजोरी होना।
- मांस पेशियों में अकड़न व कमजोरी होना।
- डायरिया की समस्या होना।

सावधानियां:
-साफ ताजा पानी पीयें।

- धूप में सिर पर कपड़ा ढकें या कैप लगाएं।
-ज्यादा ठंडा पानी पीने से परहेज करें।

- मौसमी फलों का सेवन करें।
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।

- जंक फूड का सेवन न करें।
- नींबू पानी, शिकंजी, बेल का शरबत आदि पीयें।

- हल्का सुपाच्य भोजन करें।
- कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें