फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन नगरपालिका और सात नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी

विज्ञापन
ामली नगर पालिका परिषद कार्यालय - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शासन ने जिले की तीन नगरपालिकाओं व सात नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। आरक्षण जारी होने के बाद सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले कई दावेदारों को झटका लगा है तो कई दावेदारों के लिए सटीक रहा। कहीं पुरुष चुनाव लड़ना चाहते तो वहां महिला का आरक्षण हुआ है। ऐसे में उसे अपने परिवार की महिला केेे चुनाव मेें उतारना पड़ेगा। आरक्षण जारी होने से चुनाव लड़ने वाले कई दावेदारों को मायूस भी होना पड़ा है।
विज्ञापन

-------
शामली के नौ वार्डों में महिलाएं लड़ेगी चुनाव
शामली नगर पालिका परिषद के पिछड़ा वर्ग में वार्ड एक गऊशाला रोड, वार्ड दो नंदू प्रसाद, वार्ड 14 पंसारियान, वार्ड 18 कलंदरशाह, अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड चार बूढ़ा बाबू, अनारक्षित वर्ग में वार्ड पांच शुगर मिल, वार्ड आठ माजरा, वार्ड 10 शांतिनगर, वार्ड 12 नगर पालिका एरिया, वार्ड 16 दयानंद नगर प्रथम, वार्ड 19 आर्यपुरी, वार्ड 21 नगर पालिका कालोनी, वार्ड 22 दिल्ली गेट, वार्ड 23 गुजरातियान, वार्ड 24 धीमानपुरा, वार्ड 25 नया बाजार मुरारी वाला कुआ को रखा गया है। जबकि पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड नौ पंजाबी कालोनी, वार्ड 15 घेर बुखारी, महिला वर्ग में वार्ड छह काजीवाडा, वार्ड सात दयानंद नगर द्वितीय, वार्ड 11 रेलपार, वार्ड 13 अटल विहार, वार्ड 17 तैमूरशाह, वार्ड 20 काका नगर तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड तीन लाजपत राय प्रस्तावित किए गए हैं।
कांधला में 11 वार्ड अनारक्षित
कांधला नगर पालिका परिषद में पिछड़ा वर्ग में वार्ड एक रायजादगान मध्य, वार्ड सात शेखजादगान मध्य, वार्ड 15 खैल उत्तरी, वार्ड 20 बाजार शामिल है। अनारक्षित वर्ग में वार्ड दो मिर्दगान उत्तरी, वार्ड पांच शेखजादगान, वार्ड दस शेखजादगान उत्तरी, वार्ड 11 रायजादगान पश्चिमी, वार्ड 12 कानूनगोयानन, वार्ड 13 सरावज्ञान उत्तरी, वार्ड 14 गुजरान पूर्वी, वार्ड 16 सरावज्ञान दक्षिणी, वार्ड 17 खैल दक्षिणी, वार्ड 19 मिर्दगान दक्षिणी हैं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड तीन रायजादगान, वार्ड 23 मौलानान उत्तरी हैं। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड चार खैल उत्तरी मध्य हैं। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड छह शेखजादगान दक्षिणी, वार्ड नौ खैल पूर्वी मध्य, वार्ड 18 खैल पश्चिमी मध्य, वार्ड 22 मिर्दगान पूर्वी, वार्ड 24 खैल पूर्वी, वार्ड 25 खैल दक्षिणी मध्य को शामिल किया गया। पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड आठ खैल पश्चिमी और वार्ड 21 गुजरान पश्चिमी शामिल हैं।
विज्ञापन

बनत में छह वार्ड अनारक्षित, आठ आरक्षित
वार्ड एक आजादनगर, वार्ड पांच संजय नगर व वार्ड 14 प्रताप नगर महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड दो पटेल नगर, वार्ड सात हकीकत नगर, वार्ड नौ हकीकतनगर उत्तरी, वार्ड 10 प्रेमनगर दक्षिणी, वार्ड 11 दुर्गापुरी, वार्ड 13 आर्यपुरी को अनारक्षित रखा है। वार्ड तीन प्रेम नगर अनुसूचित जाति महिला और वार्ड चार रैदासपुरी अनुसूचित जाति में आरक्षित किया गया है। वार्ड छह गांधी नगर, वार्ड आठ सुभाषनगर को पिछड़ा वर्ग और वार्ड 12 को पिछड़ा वर्ग महिला में आरक्षित किया गया है।
ऊन में चार महिलाएं लड़ेंगी
वार्ड एक रविदासपुरी, वार्ड पांच नोतना घंटी, वार्ड छह देवी मंदिर, वार्ड 10 ब्रहमनान सुभाषनगर व वार्ड 11 घाटी अनारक्षित रखे गए हैं। वार्ड दो ब्रहमनान, वार्ड नौ आर्यपुरी महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड तीन सुभाषनगर अनुसूचित जाति महिला व वार्ड चार ठाकुरद्वारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड सात अंसारियान पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड आठ शिवपुरी और वार्ड 12 जयसिंह को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
एलम छह वार्ड आरक्षित, छह अनारक्षित
वार्ड तीन विकास नगर दक्षिणी, वार्ड पांच ब्रहमपुरी, वार्ड आठ शास्त्रीनगर अनारक्षित, वार्ड नौ गांधी नगर, वार्ड 11 सुभाष नगर उत्तरी व वार्ड 12 हरिनगर को अनारक्षित किया गया है। वार्ड एक प्रेम नगर, वार्ड सात जवाहर नगर को महिला के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड दो आजाद नगर पश्चिमी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड चार रविदासपुरी आजाद नगर पूर्वी को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड छह सुभाषनगर दक्षिणी व वार्ड दस विकास नगर उत्तरी को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
थानाभवन में चार वार्डों पर लड़ेंगे पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी
थानाभवन नगर पंचायत में अनारक्षित वार्ड एक रेत्ती उत्तरी, वार्ड दो नबीपुरा, वार्ड छह छत्ता बंगला, वार्ड 11 हकीमान, वार्ड 12 कानूनगोयान, वार्ड 15 छिपीयान, वार्ड 16 सैय्यादान, वार्ड 17 रेत्ती दक्षिण हैं। अनुसूचित जाति महिला वार्ड तीन रेत्ती सराय, अनुसूचित जाति वार्ड चार शाह विलायत के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि सामान्य महिला के लिए वार्ड पांच शाहलाल, वार्ड आठ हाफीज दोस्त, वार्ड 13 कस्सावान को आरक्षित किया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड सात खैल, वार्ड दस अस्पताल कालोनी, पिछड़ा वर्ग वार्ड नौ लाल मस्जिद, वार्ड 14 रोगनग्रान को शामिल किया है।
जलालाबाद में आठ वार्ड अनारक्षित
जलालाबाद नगर पंचायत में वार्ड तीन कोटला, वार्ड सात मौहम्मदीगंज, वार्ड आठ रामनगर, वार्ड दस करीमबक्श, वार्ड 11 जलालपुरा, वार्ड 12 अलीहसन, वार्ड 14 प्रतापनगर, वार्ड 15 अमानतअली को आरक्षण से बाहर रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड दो आर्यनगर पश्चिमी वहीं महिला के लिए वार्ड नौ रामरतनमंडी, वार्ड 13 नानु, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड पांच बाबुपुरा, वार्ड छह खेडा डोगरान तथा पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड एक हरिनगर, वार्ड चार आर्यनगर पूर्वी को रखा गया है।
झिंझाना में 14 वार्डों पर पिछड़ा वर्ग की तीन सीट
झिंझाना नगर पंचायत में अनारक्षित श्रेणी में वार्ड तीन सैदमीर पश्चिम, वार्ड पांच कानूनगोयान, वार्ड सात खटीकान, वार्ड आठ गोलघर, वार्ड नौ पठानान, वार्ड 11 पीरजादगान, वार्ड 14 शाहमुबारिक हैं। अनु. जाति महिला में वार्ड दो सैदमीर पूर्वी शामिल हुआ। महिला में वार्ड चार तलाही पश्चिम, वार्ड छह ताडतल्ला, वार्ड 13 शाहघासीदरवाजा और पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड एक माजरा आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग में वार्ड दस नीलारोजा, वार्ड 12 शैखामैदान शामिल किए गए है।
गढ़ीपुख्ता में चार महिला आरक्षित
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में अनारक्षित में वार्ड एक रैदासपुरी पश्चिम, वार्ड चार कश्यपपुरी पश्चिम, वार्ड छह चौधरान, वार्ड आठ शिवपुरी, वार्ड दस जैनपुरी, वार्ड 11 कश्यपुरी पूर्वी को रखा है। अनु. जाति महिला में वार्ड दो रैदासपुरी पूर्वी, महिला में वार्ड तीन सुभाषपुरी, वार्ड नौ पीरजादगान, पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड सात शेखकुरैशियान, पिछड़ा वर्ग में पांच बिलौचियान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें