फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शामली समेत यूपी के 54 जिलों के विद्यालयों की बदलेगी सूरत

Fri, 06 Sep 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर समेत 54 जिलों के 228 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए शासन ने 93.47 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस संबंध में प्रदेश के स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने सभी जिलों के डीआईओएस का पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पुराने अशासकीय प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुन: निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं के लिए शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मरम्मत एवं नवीन कार्य कराए जा रहे हैं। योजना के तहत 25 प्रतिशत धनराशि विद्यालयों को देनी है और 75 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार कार्यों के लिए देगी।
प्रदेश सरकार के उपसचिव संजय कुमार और महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी जिलों के डीआईओएस को पत्र भेजा है। जिसमें 228 विद्यालयों के लिए 93.47 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही बजट सभी को प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

शामली के डीआईओएस जेके शाक्य का कहना है कि योजना के तहत शामली समेत प्रदेश के 228 स्कूलों का चयन किया गया है। इससे विद्यालयों में छात्रों को भी सुविधाएं मिल सकेगी।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के ये विद्यालय हुए चयनित
शामली के नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद के लिए 30.33 लाख रुपये
मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर के लिए 10.82 लाख, सर्वोदय इंटर कॉलेज नूनीखेड़ा के लिए 36 लाख
बिजनौर के आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक बिजनौर 39 लाख 33 हजार, एमएम इंटर कॉलेज नगीना के लिए 89 लाख 74 हजार

श्री फकीरचंद आर्य इंटर कॉलेज बढ़ापुर 78 लाख

सहारनपुर के जनता इंटर कॉलेज झबीरन 51 लाख 96 हजार, केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ 51.80 लाख, एसडी इंटर कॉलेज 48लाख 37 हजार

मेरठ के सरदार पटेल म्यूनसिपल इंटर कॉलेज के लिए 45 लाख रुपये, फैज ए आम इंटर कॉलेज के लिए 75 लाख राशि स्वीकृत की गई है।
योजना में गोरखपुर के सबसे अधिक 22 विद्यालय चयनित
मोहबा के दो, कुशीनगर के चार, कानपुर नगर के पांच, प्रयागराज के 10, प्रतापगढ़ के 9, जालौन के 6, सीतापुर के 3, फिरोजाबाद का 1, गाेंडा के 6, वाराणसी 6, महाराजगंज के 9 फतेहपुर के 8, कौशांबी के 2, हरदोई के 4, सुल्तानपुर के चार, चंदौली दो, बुलंदशहर के 9, आगरा का 1, संतकबीरनगर के 6, कासगंज के दो, पीलीभीत के तीन, बलरामपुर का एक, कन्नौज के 3, प्रतापगढ़ के 11, अयोध्या का 1,देवरिया के 4, बहराइच के 3, ललितपुर का 1, अलीगढ़ का 1, मथुरा के 18, अमेठी 4,हापुड़ 5 ,जौनपुर 3, एटा 7, लखनऊ 2, वाराणसी 5, चित्रकूट 1, सिद्धार्थनगर तीन, इटावा 1, बाराबांकी 4, गोरखपुर 22, झांसी दो, अमरोहा दो, जौनपुर 1, लखनऊ तीन, अंबेडकर नगर 2, कौशांबी 1, बदायूं के दो विद्यालय आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें