फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्योहारों के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू

Fri, 11 Oct 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्योहारी सीजन शुरू होते ही पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने जिले में त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी की है। उधर, डीएम और एसपी ने पुलिस व पीएसी बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इसके साथ ही जिले को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को दशहरा, रामनवमी, 17 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 31 अक्तूबर को दीपावली और दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, तीन नवंबर को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती, सात नवबर को छठ पूजा और 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसी दौरान कई परीक्षाएं भी आयोजित होगी।
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट,शामली ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जनपद में निषेधाज्ञा जारी की है। उधर, जिले को तीन जोन व दस सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। बृहस्पतिवार की शाम को शहर कोतवाली से डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसपी रामसेवक गौतम ने शहर कोतवाली, आदर्श मंडी थाना पुलिस, पीएसी के साथ शहर में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें