फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता से ही कृषि क्षेत्र में उन्नति संभव : सांसद

Thu, 26 Jan 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन किसान सेवा सहकारी समिति की वार्षिक निकाय बैठक में बोलते सांसद प्रदीप चौधरी।
विज्ञापन
शामली, ऊन। किसान सेवा सहकारी समिति ऊन की वार्षिक निकाय बैठक में मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सहकारिता से ही कृषि क्षेत्र में उन्नति संभव है। सरकार निरंतर किसानों की समस्या दूर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बैठक में समिति के सचिव मोनू कुमार ने वार्षिक आय-व्यय का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि वार्षिक आय 14201480 रुपए तथा व्यय 103407811 रुपये है। समिति को 3853668 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। समिति सदस्यों के खाते में 8% लाभांश वितरित करेगी। समिति के सभापति सुशील कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में समिति ने लाभांश अर्जित किया है। किसानों को सही समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया गया है। सहायक निबंधक राजवीर सिंह ने कहा कि पहले समिति का कार्य क्षेत्र सीमित था, लेकिन अब सरकार ने समिति के कार्य क्षेत्र में विस्तार किया है। जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।
सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सहकारिता विभाग को गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। जिससे सहकारिता विभाग नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। क्षेत्र में सरकार द्वारा हाईवे, सड़कों का जाल बिछाया है। बिजली, खाद, गैस आदि की समस्याओं को दूर किया गया है। कार्यक्रम में सांसद को सभापति सुशील गर्ग ने शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, निविश कुमार, बंटी तोमर, मोनू तोमर, रामपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, दिनेश गोयल, सत्यम गोयल, भास्कर चौधरी, कृष्णपाल चेयरमैन जहीर, शोभित, इरफान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें