शामली। तेज हवा चलने से आंखों तेज धूल के कण परेशानी का कारण बन गए हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में पिछले तीन दिन से रोजाना 15 से 20 आंखों के मरीज पहुंच रहे हैं। धूल के कारण आंखों से पानी आने, एलर्जी और जख्म की बन समस्या बन रही है। चिकित्सक आंखों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिले में पिछले तीन दिन तक धूल भरी तेज हवा चलती रही। तेज हवा चलने से सड़कों पर धूल उड़ती रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। धूल के कण आंखों में घुसने की समस्या भी सामने आ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन दिन में आंखों में धूल के कण घुसने की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस तरह के 15 मरीज और शुक्रवार को लगभग 20 मरीज आए। शनिवार को भी सुबह से ओपीडी में इसी तरह के मरीज आ रहे हैं। धूल के कण घुसने से आंखों से पानी आना, एलर्जी और जख्म तक बनने की समस्या सामने आई है। आंखों से धूल के कण निकाले गए और आंख की साफ-सफाई कर दवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आंखों में अगर परेशानी हो तो जल्दी से जल्दी चिकित्सक को दिखाना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अपने आप आंख में कोई भी दवा न डाले। इससे नुकसान हो सकता है।
-