फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों को बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ओशोदीप पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजना बंसल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान क्लब शामली के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर वीके गुलाटी रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने रोबोटिक सर्किल, हाइड्रोलिक जेसीबी, हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, स्पाई कैमरा, कैंडी वैंडिंग मशीन, रेड फोर्ट, आईफिल टावर, एटीएम, सोलर सिस्टम के मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, कला, कंप्यूटर, पर्यावरणीय विज्ञान आदि से संबंधित मॉडल्स तैयार करके सभी का मनमोह लिया डिबेट कंपीटीशन, मेहंदी, रंगोली, नॉन फायर, कुकिंग, पोस्टर मेकिंग आदि कई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किए गए। पूरे वर्ष सबसे ज्यादा पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्रा मनस्वी को स्टूडेंट ऑफ दा ईयर 2019-20 अवार्ड दिया गया। सबसे ज्यादा पुरस्कार प्राप्त करने वाले नेहरू हाउस इंचार्ज स्वाति पंवार और उनकी टीम को कॉक हाउस की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल, प्रबंधक पूनम सिंह, अनीता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें