शामली। जिला अस्पताल में मरीजों को अब निजी वार्ड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने दो निजी कमरे और तीन निजी वार्ड तैयार किए हैं।
इन वार्डों में मरीज के साथ एक तीमारदार के रुकने की व्यवस्था रहेगी। कमरों में वातानुकूलित सुविधा भी उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीज को प्रतिदिन 334 रुपये का शुल्क देना होगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोज ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये निजी वार्ड शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीज निर्धारित शुल्क जमा कर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। मनोज ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।