- अमृत भारत योजना में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से वरिष्ठ मंडल अभियंता अविनाश कुमार पहुंचे शामली
- 15.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फुट ओवर ब्रिज, 6.50 करोड़ रुपये की लागत से शामली रेलवे का आधुनिकीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। अमृत भारत योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जिले के लोगो को 25 करोड़ रुपये की लागत की शामली रेलवे स्टेशन के विस्तार बड़ी सौगात देंगे। रविवार को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उत्तर रेलवे के मंडल अभियंता अविनाश कुमार ने शनिवार को शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन पर रविवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल पर शामियाना लगाकर पंडाल तैयार कर लिया गया है। रविवार को सुबह साढे नौ बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। रविवार को होने वाले कार्यक्रम मेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जिले के लोगो को 25 करोड़ रुपये की लागत की शामली रेलवे स्टेशन के विस्तार की बड़ी सौगात देंगे। इसमें शामली रेलवे स्टेशन पर 15.50 करोड़ की रुपये की लागत से शामली रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण होगा। 6.50 करोड़ रुपये की लागत से शामली रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण होगा।
डीआरएम सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पुर्न विकास के तहत स्टेशनों पर दिल्ली मंडल के शामली समेत 14 रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश द्वार पर रैंप का निर्माण, व्हील चेयर, सुलभ शौचालय, जल बूथ, ब्रेल साइनेज, एफओबी, एस्केलटेर, लिफ्ट, हाईस्पीड वाईफाई, स्वच्छ रेस्ट रूम, वाटर एटीएम, फूड कोर्ट, शापिंग कांप्लेक्स की सुविधा मिलेगी।