फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत, स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
शहीद उधम सिंह स्टेडियम में हुई क्रॉस क्रंटी दौड़ के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत, स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन

शामली/ऊन/कैराना/थानाभवन/चौसाना। जिले भर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ऊन के होली हेवन पब्लिक स्कूल में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यालय के निदेशक चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने शिक्षकों व छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
ऊन तहसील कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह, नायाब तहसीलदार सचिन वर्मा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया। पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

कैराना में गांधी जयंती पर खिदमत ए अवाम समिति की ओर से कैराना की एतिहासिक ईदगाह में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ अमरदीप मौर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में 165 मरीजों ने निशुल्क ईसीजी और अन्य जांच कराई। समिति के अध्यक्ष खलील फरीदी, उपाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी, महासचिव अहसान सैफी, कोषाध्यक्ष ताजीम अहमद, सचिव अफसरुन अहमद आदि मौजूद रहे।
कोतवाली में सीओ अमरदीप मौर्य ने गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण किया। सभी पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी, एसएसआई राधेश्याम, एसआई राहुल कादियान, राजकमल, नीरज, राहुल सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
सेंट आरसी स्कूल में गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार, प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार आदि मौजूद रहे। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. भूमेश कुमार मौजूद रहे। छात्रा सुनयना और सुष्मिता द्वारा रामधुन और वैष्णवजन गीत का गायन किया गया।
चौसाना चौकी पर प्रभारी सचिन पूनिया ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। चौकी प्रभारी ने सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो एवं संकल्पों का पालन करने एवं अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और स्वच्छता की शपथ दिलाई और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर एस आई गजेंद्र ,मुंशी भूपेंद्र,गौरव,नितिन, व,सभी पुलिसकर्मी व चौकीदार उपस्थित रहे।
झिंझाना के एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन लोकेश तोमर, प्रबंधक श्रीपाल चौहान एवं प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल एवं प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आशीष मित्तल व सभी शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। डी सेंट इंटर कॉलेज में प्रबंधक ऋषिपाल सिंह व प्रधानाचार्या संतोष देवी ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ मेधा गुप्ता व सदस्यों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सनातन धर्म उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह, अर्पण पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनदीप सैनी प्रबंधक अर्पण सैनी, सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य संदीप जिंदल, होली मदर एकेडमी में प्रबंधक संगीत गोयल के निर्देशन में शास्त्री और गांधी जयंती मनाई।
--
अमृत सरोवर पर किया पौधारोपण
झिंझाना। गांव पुरमाफी में बने अमृत सरोवर पर महापुरुषों की जयंती पर होमगार्ड के द्वारा पौधरोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एडीसी अरविंद कुमार, विकास गिल, आदेश कुमार प्रधान पुरमाफी, विनीत मुखिया रहे। बीओ प्रमोद कुमार, सीसी संजीव कुमार, पीसी दीपक कुमार, गजराज, संजीव सहित समस्त होमगार्ड जवान व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
-
गांधी जयंती पर 75 लोगों ने किया रक्तदान
फोटो
ऊन। गांव पिंडोरा में गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा ने किया। रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रक्त दाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट वितरित किए गए। शिविर में चेनपाल प्रधान, हरेंद्र प्रधान, प्रमोद, रानू, शिवम, मनोज, विनीत अजय कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

--
- क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
शामली के शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में 55 पुरुष और 26 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 150 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ व पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने किया। पुरस्कार पाने वाले विजेता खिलाड़ी पुरुष वर्ग में आर्यन, मोहित, ओम, प्रियांशु, सुमित, हिमांशु। महिला वर्ग में वशु, विदुषी, पूर्वी, वासु, अंशु, दिपांशु रहे। इस मौके पर खेलो इंडिया एथलेटिक प्रशिक्षक भूपेंद्र देव, कबड्डी प्रशिक्षक संजीव कुमार, एथलेटिक्स जिला सचिव जबर सिंह, कबड्डी प्रशिक्षका संजू रानी, सचिन पवार एवं सत्यवीर मलिक आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में गांधी जी व शास्त्री जी की जयन्ती पर कार्यक्रम में भाग ले- फोटो : SHAMLI

कैराना में गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के मुंडेट प्राथमिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे व लाय- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार स्थित प्राथमिक विद्यालय में शपथ लेते छात्र छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के बीएसएम स्कूल में छात्रो को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य राहुल चौधरी।- फोटो : SHAMLI

शामली मुनव्वर मंसूरी शूटिंग रेंज लिलौन पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI

शामली में रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाते छात्र।- फोटो : SHAMLI

ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तादाता को हेलमेट देती एसडीएम।- फोटो : SHAMLI

ऊन के होली हेवन स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करत?- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत गान प्रस्तुत करती ?- फोटो : SHAMLI

ऊन तहसील में माहत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को नमन करती एसडीएम निकिता शर्मा।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में आयोजित खादी प्रदर्शनी में मौजूद डीएम, एडीएम व भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

शामली में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते कांग्रेसी।- फोटो : SHAMLI

शामली में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते कांग्रेस के पूर्व जि- फोटो : SHAMLI

शामली आरके डिग्री कॉलेज में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते शिक- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप जलाते डीएम व एडीएम?- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी जयंती पर खादी प्रदर्शनी का अवलोकन करती डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

शामली में आरके इंटर कॉलेज में माहत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ?- फोटो : SHAMLI

शामली में यातायात जागरुकता रैली निकालते एनसीसी के छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें