फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू

Tue, 17 Jul 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में डिवाइडर पर पुताई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में एक अगस्त से शुरू होने वाली हरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में कांवड़ मार्ग पर डिवाइडरों की पुताई और खराब हाई मास्क लाइट बदलने का काम शुरू हो गया हैं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्त शहर के धीमानपुरा, शिवचौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक होकर विजय चौक होते हुए खेड़ी करमू गांव से कैराना से पानीपत और करनाल से हरियाणा की ओर प्रस्थान करते है। नगर पालिका परिषद की ओर से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर के विजय चौक से फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, और धीमानपुरा रेलवे फाटक के आसपास डिवाइडरों की पुताई शुरू कर दी है। हाई मास्क लाइट को बदलने का कार्य भी शुरू हो गया है। डिवाडरों के बीच पौधो को लगाया जा रहा हैं। चेयरपर्सन अंजना बंसल ने बताया कि शामली नगर परिषद के सदस्यों की टीम गठित करके कांवड़ मेला प्रभारी बनाया जाएगा। जल्द ही अधिकारियों और सदस्यों की बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उधर, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि कैराना यमुना नहर पुल से लेकर कैराना बाइपास तक उद्यमियों द्वारा कांवड़ मार्ग पर प्रकाश और बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। एक अगस्त से लेकर नौ अगस्त तक कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ यात्रा के लिए जीआरपी की बैठक 19 को शामली। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपी जीआरपी सुभाष चंद दुबे ने मुरादाबाद अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों और सभी सीओ की बैठक मुरादाबाद में 19 जुलाई को बुलाई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कांवड़ मेले के लिए पूर्वी उत्तरप्रदेश के जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाया जाएगा। शरारती तत्वों पर कसेगी नकेल शामली। नगर पंचायत बनत में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। एसओ आदर्शमंडी राजकुमार शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान खुराफातियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कस्बे के जिम्मेदार लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा और कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जरा सी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें