फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली-देहरादून इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनामिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हो सकता है। इसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है, मगर एक्सप्रेसवे के निर्माण की यदि बात की जाए तो अभी पचास प्रतिशत निर्माण कार्य अधूरा है।
विज्ञापन

दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से गुजरने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे पर बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जिलों में पिछले दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। दिल्ली-देहरादून तक चार फेस में चल रहे इकॉनामिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की अधिसूचना चार साल पहले हो चुकी है। पिछले दो साल से छह लेन के एक्सप्रेसवे को धरातल पर उतराने के लिए निर्माण एजेंसी कार्य कर रही है। हालांकि, ग्रीन फील्ड इकाेनॉमिक काॅरिडोर एक्सप्रेस का पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। 30 सितंबर 2024 तक इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की इस इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे की लोकार्पण करने की मंशा है। सात माह पूर्व एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव बागपत आकर दिल्ली-देहरादून इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे की निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं। एजेंसिंयों को जल्द कार्य खत्म करने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। बागपत जिले के लोहड्डा से लेकर शामली जिले के मेरठ-करनाल हाईवे तक 29 किमी लंबाई के एक्सप्रेसवे का अभी तक पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया था। मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर थानाभवन के ख्यावड़ी गांव तक 25 किमी क्षेत्र में बीस किमी का कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की फेस टू की निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में 29 किमी क्षेत्र में पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फेस तीन की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर साेनू सांगवान ने बताया कि शामली जिले में मेरठ-करनाल हाईवे के लांक और करौदा महाजन से लेकर थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव तक 25 किमी लंबाई में से बीस किमी से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। बुटराड़ा क्राॅस जंक्शन, भाजू और लांक उपरिगामी पुल को छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। फेस चार में शामली जिले के ख्यावड़ी गांव से लेकर सहारनपुर जिले के गणेशपुर बाईपास तक 60 प्रतिशत मिट्टी पुलियों का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना शेष है। माना जा रहा है कि चुनाव से पूर्व ही एक्सप्रेस वे लोकार्पण की तैयारी है। विभागीय अधिकारी भी तैयारी में जुटे हैं।

-जिले के दो हाईवे का प्रधानमंत्री कर चुके लोकार्पण
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर में मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे का लोकार्पण गत 25 जनवरी को कर चुके हैं। दस फरवरी के बाद दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस के लोकार्पण की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें