शामली सीएचसी में जांच कराने के लिये महिलाओ की लगी भीड
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत छह सीएचसी और 11 पीएचसी पर 1266 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच में 142 महिलाओं को हाई रिक्स प्रेगनेंसी में चिह्नित किया गया। हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच सीएचसी व पीएचसी पर की जाती है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले में छह सीएचसी और 11 पीएचसी पर 1266 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 142 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी में चिह्नित किया गया। 183 महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया। इसके अलावा 655 महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि गंगेरू पीएचसी पर 90 गर्भवती महिलाओं की जांच में 13 हाई रिस्क प्रेगनेंसी में चिन्हित की गई। सीएचसी कैराना में 160 में 10 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी में चिन्हित हुई है। संवाद
शामली सीएचसी में जांच कराने के लिये महिलाओ की लगी भीड- फोटो : SHAMLI