फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हुई प्री-बोर्ड परीक्षा

Tue, 17 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दोरान छात्रो के आई कार्ड चैक करते प्रधानाचार्य एसके आर्य
विज्ञापन
शामली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों ने बोर्ड की अगले महीने होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाईस्कूल और इंटर की अगले महीने 16 फरवरी से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा से पहले सभी माध्यमिक विद्यालयों में 16 से 20 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए हैं। परिषद के निर्देश पर सोमवार से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यालय स्तर पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। आरके इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन हाईस्कूल में गणित और इंटर में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल 269 विद्यार्थियों में 19 अनुपस्थित रहे। इंटर में कुल 471 में 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 740 विद्यार्थियों में 52 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। उन्होंने बताया परिषद की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराई गई।
वीवी इंटर कॉलेज शामली के परीक्षा प्रभारी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि पहले दिन सोमवार को हाईस्कूल व इंटर में हिंदी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल 266 विद्यार्थियों में 242 ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित रहे। इंटर में कुल 397 विद्यार्थियों में 382 ने परीक्षा दी जबकि 15 विद्यार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी रविंद्र कुमार, आकाश व राजीव ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा देने से उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए की गई तैयारियों का पता चल सकेगा। इसलिए वे मुख्य परीक्षा की तरह ही तैयारी कर परीक्षा देने पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है।

शामली वीवी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दोरान छात्रो के आई कार्ड चैक करते प्रधानाचार्य एसके आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें