फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीआरडी के जवानों ने डीएम से की मानदेय दिलाने की मांग

Sat, 11 Nov 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली डीएम आवास पर ​शिकायत लेकर पहुचे पीआरडी के जवान
विज्ञापन
शामली। पीआरडी के जवानों ने दीपावली पर मानदेय न मिलने पर रोष जताया है। उन्होंने डीएम के नाम कैंप कार्यालय पर पत्र सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को पीआरडी के जवान इकट्ठे होकर डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम रविंद्र सिंह के नाम दिए पत्र में बताया कि अधिकारियों को बोनस सहित वेतन मिल चुका है, लेेकिन पीआडी जवानों को दीपावली के त्योहार पर भी मानदेय नहीं मिल पाया है। मानदेय न मिलने पर पीआरडी जवानों के घरों में दिये नहीं जल जाएंगे। उनका कहना है कि इससे पूर्व भी दो बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीओ ने उन्हें धमकी दी है कि जो उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र देगा, उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने डीएम से पीआरडी जवानों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, सतपाल, प्रवीण कुमार, अजीत सिंह, अंकुश सैनी, सतीश शर्मा, नरेशपाल, महेंद्र, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें