फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधकों को कराया प्राणायाम का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शामली द्वारा आरोग्य भारती के सहयोग से बलभद्र मंदिर दयानंद नगर में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में आरोग्य भारती मेरठ प्रांत के प्रांतीय सचिव सेवानिवृत्त इंजीनियर रामौतार तायल ने साधकों को सौम्य भस्त्रिका, कपालभाति, उज्जाई और अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम करने का सही तरीका और उसके लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया। महिलाओं को अक्सर रहने वाले कमर दर्द को दूर करने के लिए योग प्रशिक्षक ने मर्कटासन, मकरासन और भुजंगासन करने की विधि को विस्तार से समझाया। शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख देशपाल, नगर सेवा प्रमुख मलूक अग्रवाल एवं नगर संपर्क प्रमुख कंवरपाल आदि मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक ने बताया कि इस शिविर में ऑफलाइन के साथ गूगल मीट एप पर ऑनलाइन भी चल रहा है, जिसका साधक लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें