- एक साल में 16.2 किमी लंबाई की सड़कों का हुआ निर्माण पूरा, 63. 3 किमी लंबाई सड़क का कार्य अधूरा
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में शामिल जिले की नौ सड़कों पर निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल सड़कों को निर्माण पूरा करने में डेढ़ माह अवशेष है। एक साल में सिर्फ 79.5 किमी लंबाई के सापेक्ष 16.2 किमी सड़क का निर्माण पूरा हो पाया है। 63.3 किमी लंबाई की सड़क निर्माण कार्य अधूरा है।
पिछले साल वर्ष 2021-22 के लिए जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिले की नौ सड़कों को शामिल किया था। जिसमें कुतुबगढ़ से लेकर हसनपुर लुहारी नहर की पटरी, मेरठ-करनाल रोड से चौसाना और ऊन, मेरठ-करनाल रोड के केरटू से टोडा मोड, चौसाना से मुंडेट गढीअब्दुला खां, जलालाबाद से सहारनपुर सीमा के अलीपुरा, कुतुबगढ़ से रायपुर, करोडी से धनेना, टोडा मोड से बिडौली चौसाना, ऊन रोड से पांथुपुरा, पानीपत खटीमा एडी के रामड़ा से मलकपुर गाव तक 79.5 किमी लंबाई की सड़को़ को शामिल करते हुए 30 जून तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने लक्ष्य दिया गया था। भारत सरकार की ओर से जिले की नौ प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 48.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है।
गत 30 अप्रैल तक 48.75 करोड़ के सापेक्ष 27.87 करोड़ रुपये खर्च कर पाया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल जिले की नौ सड़कों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। योजना में शामिल सडकों का निर्माण पूरा करने में डेढ़ माह अवशेष है। एक साल में सिर्फ 79.5 किमी लंबाई के सापेक्ष 16.2 किमी सड़क का निर्माण पूरा हो पाया है। 63.3 किमी लंबाई की सड़क निर्माण कार्य अधूरा है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मुजफ्फरनगर के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तारकोल पर रोडी बजरी डालकर सड़क निर्माण का आदेश आने से कार्य प्रभावित हुआ है। नए शासनादेश में तारकाेल के ऊपर रोडी डालकर लेपन कार्य किए जाने की अनुमति दी गई है। जिससे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल सड़कों का निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा। प्रति दिन एक किमी सड़क निर्माण पूरा करने से आगामी 30 जून तक कार्य पूरा हो जाएगा।
सहारनपुर मंडल में जिले तीन, एक अधिशासी अभियंता
शामली। जिले का ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद-विधायक निधि, आंगनबाडी केंद्रों का निर्माण कार्य करता है। शामली जिले में तैनात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पिछले पांच माह मुजफ्फरनगर जिले के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार पर शामली का अतिरिक्त प्रभार है। यही नहीं नीरज कुमार के पास सहारनपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार है। जिसके चलते तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।