कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के पूर्व छात्र (जो छात्र परीक्षा में फेल हो गए थे), तृतीय वर्ष रेगुलर/पूर्व छात्र/छात्राओं की भूगोल विषय की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा 31 मई 2023 को सुबह 10 बजे होगी। सभी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र, प्रैक्टिकल रिकॉर्ड के साथ ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें।