काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्राची, नीलम प्रथम
कांधला/कैराना। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में 19 जून से चल रहे रीडिंग वीक कार्यक्रम का समापन किया गया।
बृहस्पतिवार को जूम ऐप से समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. नगीना सिंह ने कहा कि साहित्य लेखन के लिए सबसे जरूरी है पढ़ना, पुस्तकें पढ़कर ही ये सीखा जा सकता है कि अपने भावों व विचारों को कैसे व्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ना जरूरी है लेकिन यह समझना आवश्यक है कि क्या पढ़ें। ऐसी किताबें पढ़ना चाहिए जो समता, स्वतंत्रता व बंधुत्व की बात सिखाती हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने केरल में पुस्तकालय आंदोलन के प्रणेता स्व. पी एन पणिक्कर की जीवन यात्रा के विषय में बताया। काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्राची शर्मा व नीलम प्रथम, अंशिका द्वितीय, पारुल, रबिहा मिर्जा तृतीय आई। क्विज प्रतियोगिता में उन्नति जैन प्रथम, रचना चौहान द्वितीय व शिवानी जांगिड़ तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में इति जैन प्रथम, नीलम द्वितीय व रबीहा मिर्जा तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिवानी जांगिड़ प्रथम, काजल चौहान द्वितीय व मोनिका तृतीय रहीं। कथा लेखन प्रतियोगिता में रबीहा मिर्जा प्रथम, सिमरन शर्मा द्वितीय व काजल जैन तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर डा. बृजभूषण, डा. विजेंद्र सिंह, डा. विशाल कुमार, डा. बृजेश राठी, डा. दीप्ति चौधरी, डा. सुनील कुमार, डा. प्रदीप कुमार, डा. विनोद कुमार, डा. पंकज चौधरी, सीमा सिंह, अंशु सिंह जूम ऐप के माध्यम से मौजूद रहे।