फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में दिनभर बंद रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एनएच 709 एडी के निर्माण में सड़क के चौड़ीकरण के लिए शामली रोड पर पेड़ काटे जाने के कारण कस्बे की विद्युत सप्लाई पूरे दिन बंद रही।
विज्ञापन

पानीपत से उत्तराखंड के कोटद्वार तक बनाए जाने वाले एनएच 709 एडी के लिए शामली रोड पर सड़क के चौड़ीकरण हेतु सड़क किनारे के पेड़ काटने का कार्य चल रहा है। इसके चलते रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे से कस्बे की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई थी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने दोपहर तीन बजे सप्लाई आने की बात कही थी, लेकिन शाम साढ़े छह बजे के बाद ही बिजली आई है। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि ऊंचा गांव फीडर की लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गया था, जिस कारण विद्युत सप्लाई चालू होने में समय लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें