कैराना में छड़ियान के मैदान के पास विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग-संवाद
कैराना। ओवरलोड और तेज गर्मी के चलते बुधवार रात में मोहल्ला छड़ियान के मैदान के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज गर्मी और ओवरलोड के कारण आग लग गई, जिस कारण कांधला तिराहा और छड़ियान की गई विद्युत सप्लाई बंद हो गई। बृहस्पतिवार सुबह विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे विद्युत सप्लाई शुरू की गई। विद्युत सप्लाई बंद रहने से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। जाकिर, आस मोहम्मद, असलम ने बताया कि बकरीद के त्योहार में सुबह के समय पानी की काफी आवश्यकता होती है लेकिन विद्युत सप्लाई नहीं आने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद