फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लखनऊ में एसी में बैठकर सड़कों के गड्ढे नहीं दिखते

विज्ञापन
बागपत में आयोजित धन्यवाद सभा को संबो​धित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत
विज्ञापन
बागपत। चौधरी जयंत सिंह ने गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में एसी में बैठकर सड़कों के गड्ढे नहीं दिखते है। इनके दावे हवाई है तो सड़कों में गड्ढे और बातों में झोल बहुत है।
विज्ञापन


पहलवान जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि देश के पहलवान जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बेटी मेडल जीतकर आती है तो गर्व होता है। आज ऐसी बेटियों को सड़क पर बैठकर विरोध करना पड़ रहा है। यौन शोषण के आरोप भी सरकार नहीं सुनना चाहती है। ऐसी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए रणनीति बनाएं।


बागपत में धन्यवाद सभा हुई, कई जगह स्वागत हुआ

समरसता अभियान शुरू करने से पहले चौधरी जयंत सिंह ने बागपत की जैन धर्मशाला में धन्यवाद सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि इस बार जनता से उनका साथ दिया है और वह भी उस स्थिति में दिया, जब वह प्रचार के लिए भी नहीं गए। अगर गठबंधन ज्यादा सीटों पर हो जाता तो वह 23 से ज्यादा सीटें जीतते। उन्होंने कहा कि जीत का क्रम जारी रखना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, चेयरमैन राजूद्दीन, डा. मेहराजूद्दीन, जयकिशोर, सुखबीर सिंह गठीना, सुभाष गुर्जर, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, अमित जैन आदि मौजूद रहे। चौधरी जयंत का पांची-ढिकोली चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें