फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिवभक्तों की राह में गड्ढे की गड्ढे

Thu, 29 Jun 2023 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शमली विजय चौक पर टूटी सडक
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2023 के मद्देनजर जिले के कई सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाईं हैं। जिले में कांधला-बुढ़ाना मार्ग समेत शहर में विजय चौक, एसटी तिराहा और शामली तहसील के पास सड़क के गड्ढे होने से शिवभक्तों को आने जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ यात्रा 2023 आगामी चार जुलाई से शुरू हो रही है। डीएम रविंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला स्तरीय अधिकारियों, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, उद्यमियों और व्यापारियों की बैठक लेकर कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के दिशा निर्देश दे चुके हैं। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अफसरों को सड़कों के गड्ढे मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि मेरठ-करनाल हाईवे के शामली से लेकर टपराना तक गड्ढे भरने का कार्य किया गया।
लोक निर्माण विभाग ने शहर में सफेद पट्टी बनाकर तैयार कराई गई। किंतु शहर के विजय चौक, एसटी तिराहा और शामली तहसील के पास गड्ढे सड़क में होने से कांवडियों को आने जाने में परेशानी हो सकती है। दूसरी ओर कांधला से बुढ़ाना मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से हरिद्वार से आने जाने वाले शिवभक्तों को परेशानी होगी। रालोद नेता राजन जावला ने बताया कि कांधला-बुढ़ाना मार्ग बदहाल होने से शिवभक्तों को हरिद्वार जाने और आने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शमली विजय चौक पर टूटी सडक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें