फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन मेधावी छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धन मेधावी छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले हाईस्कूल के विद्यार्थी, जो सत्र 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मलित हुए और उन्होंने हाईस्कूल की छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है, उन्हें भाऊराव देवरस न्यास के तत्वावधान में संचालित लखनऊ स्थित महामना शिक्षण संस्थान द्वारा निर्धन मेधावी छात्रों को निशुल्क आईआईटी (जेईई) एवं एनईईटी(पीएमटी) को कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए इच्छुक छात्र अब 10 जुलाई तक महामना शिक्षण संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन करा सकता है। डीआईओएस ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर इस संबंध में अगवत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें