फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सौ मीटर दौड़ में पूजा रही प्रथम

Thu, 09 Mar 2023 04:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2023 के लिए हुआ ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2023 के लिए महिला खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। 100 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ी 12 मार्च को लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
बृहस्पतिवार को सुबह शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली में खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर के लिए 12 मार्च को रीजनल साईं सेंटर लखनऊ में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स के जिला सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया ट्रायल में 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, 200 मीटर दौड़ में कनिष्का सिंह प्रथम, 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, 800 मीटर दौड़ में आरजू प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में बबली प्रथम, गोला फेंक में तान्या तोमर प्रथम, जैवलिन थ्रो में गुड्डन प्रथम, ऊंची कूद में सोनी प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कोच अजय दीवान, अनिल कुमार, शिव कुमार, अंकुश सैनी, सनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें