फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूजा बंसल विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। विश्व हिंदू महासंघ के मंडल कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पूजा बंसल को विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही गोरक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी पंकज वालिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद गोरक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशु सैनी ने रेलवे रोड निवासी पूजा बंसल को गो प्रकोष्ठ का नगराध्यक्ष मनोनीत किया है। पूजा बंसल ने कहा कि नगर अध्यक्ष बनने के बाद अब अधिक मेहनत के साथ गो संरक्षण व सवर्धन के लिए कार्य किया जाएगा। वह हमेशा से ही गोरक्षा के लिए कार्य करती रही हैं और गोरक्षा कार्य करके शांति मिलती है। जिलाध्यक्ष सीमा गर्ग व महामंत्री सीमा शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। गोरक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशु सैनी, सीमा गर्ग, महिमा वालिया, सीमा शर्मा, रेखा सिंह, सरोज गोयल, पूजा बंसल, सीमा जैन, मानसी गोयल, वैष्णवी, पलक व सुमन रानी, अंजू उपस्थित रहे।
विज्ञापन



दीपक गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें