-युवाओं को पॉलिटेक्निक के फायदे गिनाएगा प्राविधिक शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए अब पॉलिटेक्निक अभियान चलाने के लिए शासन ने आदेश दिए हैं। अभियान चलाकर छात्राओं को प्रवेश देने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा।
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के प्रति छात्राओं का रुझान लगातार घट रहा है। यही वजह है कि पॉलिटेक्निक में साल दर साल प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या घट रही है। इस बार सभी सीटों को भरने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग स्कूल चलो की तर्ज पर जागरूकता बढ़ाने के लिए पॉलिटेक्निक चलो अभियान चलाएगा। अभियान का मकसद युवाओं को पॉलिटेक्निक प्रशिक्षण देकर रोजगारपरक अवसर मुहैया कराना है। शामली के महिला पॉलिटेक्निक काॅलेज में लगातार बच्चों की संख्या घटते देख शिक्षक हैरान हैं और छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे। वहीं छात्राओं को महिला पॉलिटेक्निक काॅलेज में रुकने की सुविधा भी दी जाएगी।