फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस को आशंका, वारदात को अंजाम देने आए थे हरियाणा के आरोपी

Thu, 02 May 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए हरियाणा के जिला स्तरीय शूटर समेत चारों आरोपियों का पुलिस ने बुधवार को चालान कर दिया। उधर, आरोपी किस मकसद से आए थे, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात्रि पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड के समीप चेकिंग अभियान के दौरान डाक बंगले के समीप हरियाणा की कार को रुकवाया था। पुलिस को कार सवार युवकों के पास से एक देशी पिस्टल 32 बोर तथा सात कारतूस 32 बोर मिले थे। पकड़े गए आरोपियों में आकाश पुत्र धर्मबीर निवासी गांव रायपुर थाना सेक्टर 27 जनपद सोनीपत, आमिर पुत्र खालिद निवासी बाबा काॅलोनी, निकट नवीन पब्लिक स्कूल, थाना सदर सोनीपत, मनीष पुत्र जितेन्द्र निवासी भटाना जाकराबाद थाना मोहना जनपद सोनीपत, कुणाल पुत्र विजय शर्मा निवासी देवड़ू रोड शिव काॅलोनी गली नंबर पांच थाना सदर सोनीपत शामिल थे। जिनमें शामिल आमिर ने खुद को जिला स्तरीय 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडलिस्ट बताया था।
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि आखिर क्यों आरोपी कांधला पहुंचे थे। उधर, चर्चा है कि आरोपी सुपारी लेकर किसी की हत्या करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने सुपारी की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें