कैराना। निकाय चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कोतवाली के हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस लापता हिस्ट्रीशीटरों की गहनता से तलाश करने में जुटी है।
कैराना कोतवाली में कुल 165 हिस्ट्रीशीटर दर्ज थे। कंडेला व ऐरटी गांव के कोतवाली शामली में चल जाने के कारण इन दो गांवों के 3 हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड भी कोतवाली शामली को भेज दिया है। जिसके बाद कोतवाली में 162 हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड रह गया है। इनमें से 21 हिस्ट्रीशीटरों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, जबकि 17 जेल में बंद है तथा 17 लापता हैं।
वही पुलिस लापता हिस्ट्रीशीटरों के अलावा अपने घरों पर रह रहे हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाल रही है। हिस्ट्रीशीटर वर्तमान समय में क्या कर रहा है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तो नहीं है, इसकी सूची बनाने में लगी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई ने बताया कि कोतवाली के हिस्ट्रीशीटरों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा लापता हुए हिस्ट्रीशीटर की वोट नहीं बनाने व वोट नहीं डालने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।