पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया
कांधला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी किए ट्रैक्टर को गांव भभीसा के निकट से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को तमंचे सहित पकड़ा है।
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस भभीसा चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी का एक ट्रैक्टर ग्राम अट्टा से कांधला की तरफ ले जाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद हुआ है। इनके पास से छुरे भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विक्की और अंकित निवासी ग्राम ताहरपुर भभीसा बताया है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर के संबंध मे थाना कांधला पर चोरी का अभियोग पंजीकृत है।