फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो पक्षों के बीच पथराव की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न होने से कुछ देर पहले दो पक्षों में हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

-पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपियों का किया था शांति भंग में चालान
फोटो
कैराना। मोहल्ला छड़ियान मीट मार्केट में दो पक्षों के बीच पथराव होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहल्ला छड़ियान मीट मार्केट में हाजी हारुन व पोती पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने के साथ ही पथराव की सूचना पर कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख झगड़ा कर रहे आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने झगड़ा करने वाले करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, पथराव में किसी के चोट लगने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मतदान संपन्न होने से कुछ देर पहले भी हुआ था झगड़ा
बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न होने से कुछ देर पहले बाजार बेगमपुरा स्थित पोलिंग बूथ पर हारुन व पोती पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। हाजी हारुन व पोती वार्ड 10 से सभासद प्रत्याशी हैं। बाद में मोहल्ला छड़ियान पर भी झगड़ा होने पर शहजाद व उसका भतीजा कैफ घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपी उस्मान व इसरार और शहजाद, कैफ, इसरार निवासी छड़ियान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। दोबारा झगड़े की सूचना पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। जांच कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें