फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे को भोजन कराया, बीमार का कराया उपचार

विज्ञापन
कांधला में लोगों को भोजन सामग्री वितरित करते थानाध्यक्ष कांधला कर्मवीर सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शुक्रवार रात थाना गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी निवासी गुलजार ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी शमा को अचानक सीने में तेज दर्द हो रहा है वह बुरी तरह तड़प रही है कहीं ऐसा ना हो कि उसके साथ कोई अनहोनी हो जाए। लॉक डाउन के कारण डॉक्टर के पास ले जाने का कोई साधन नही है। पूरा परिवार परेशान है। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र के डॉक्टर सुभाष से संपर्क किया। उन्होंने अपनी उपलब्धता जता दी जिसके बाद पुलिस गुलजार के घर गई और तुरंत गुलजार और उसकी पत्नी को साथ लेकर डॉक्टर के पास ले गई । उनका उपचार कराया गया और दवाई आदि दिलाने के बाद पुलिस ने वापस दंपत्ति को उनके घर छोड़ दिया। दंपति ने पुलिस की मदद के लिए धन्यवाद दिया। 4 दिन से भूखा है, परिवार मदद करो सरकार शनिवार को कांधला निवासी रिजवान ने 112 नंबर पर फोन करके बताया कि उसका परिवार4 दिन से भूखा है। छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं घर में राशन खत्म हो चुका है। सूचना पर पुलिस पीआरवी गाड़ी तुरंत उसके घर पहुंची और उसके भोजन का इंतजाम किया इसके बाद उसे राशन डीलर के यहां ले जाकर महीने भर का राशन उपलब्ध कराया । संगठन और संस्थाएं कर रही सहयोग लॉक डाउन में पुलिस घरों में मुश्किल में फंसे लोगों की मददगार बनी हुई है किसी को खाना भिजवाया जा रहा है तो किसी को राशन दिलवाया जा रहा है। कोई बीमार लोगों को पुलिस डॉक्टर्स के यहां ले जाकर उपचार करा रहा है । पुलिस के अलावा सामाजिक संस्थाएं भी निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए आगे आ रहे हैं जिले की कई सामाजिक संगठनों ने निर्धन लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है शहर के उद्यमियों ने भोजन के पैकेट बनवाए हैं शामली इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि सुबह और शाम निर्धन लोगों के लिए दोनों समय 400 400 पैकेट खाने के बनवाए हैं । इसके अलावा लायंस क्लब व्यापारी संगठन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी मदद की है पुलिसकर्मी पीड़ितों के लिए मददगार बनकर सामने आ रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं का सहयोग काबिले तारीफ - एसपी एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि सामाजिक संगठनों ने जिस तरह सहयोग के लिए हाथ बढ़ाएं वह काबिले तारीफ है इन संगठनों की मदद से ही पुलिस प्रशासन निर्धन लोगों को भोजन आदि की व्यवस्था करा रहा है उन्होंने और संस्थाओं से भी आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें