फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 20 लाख की लूट की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में तहसील से सेंहटा मार्ग पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति से मारपीट कर 20 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव रठोड़ा निवासी मंगत सिंह की थानाभवन में ससुराल है। बृहस्पतिवार को वह अपने साले सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर सेंहटा बाईपास से जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर 20 लाख रुपये छीन लिए। मंगत सिंह ने पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि उसने प्लाट बेचा था, जिसकी रकम लेकर वह घर जा रहे थे। उधर, पुलिस अलग-अलग बयान दिए जाने के चलते मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि लूट की सूचना मिली है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला लूट का नहीं लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें