फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति खोली दुुकानें ,पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में प्रशासन द्वारा ईद के मद्देनजर रविवार को आवश्यक वस्तु और मेडिकल स्टोर की दुकानें खोली जाने की अनुमति थी, लेकिन कस्बे के कुछ दुकानदारों ने जूता, कपड़ा और रेडीमेड की दुकानें खोल ली। पुलिस ने इन दुकानों की वीडियोग्राफी करा ली और दुकानदारों को थाने ले गई। बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी पीकेसिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर रविवार को ईद के त्योहार के कारण दूध, सब्जी, फल किराना वालों को दुकानें खोलने की छूट दी गई थी। इसकी आड़ में कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोल ली थी। पकड़े गए दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें